फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एलजी के सलाहकार ने राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह। राज्य ब्रॉडबैंड समिति के सलाहकार एवं अध्यक्ष डॉ. पवन कोतवाल ने छठी लद्दाख ब्रॉडबैंड समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इसमें राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन की कार्यान्वयन योजना की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


बैठक के दौरान सलाहकार को विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई। इसमें पांचवीं एसबीसी बैठक के निर्णयों की समीक्षा, राइट ऑफ वे की मंजूरी, टावर स्थापना और ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने के लिए अनुमतियों को तेजी से जारी करना, बीएसएनएल द्वारा क्रियान्वित 4जी सैचुरेशन प्रोजेक्ट, यूएसओएफ 4जी सैचुरेशन प्रोजेक्ट के लिए वन भूमि अधिग्रहण/आवंटन इत्यादि शामिल थीं। सलाहकार ने लद्दाख के गांवों में टेलीकॉम कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने टेलीकॉम ऑपरेटरों से विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों के छात्रों के लाभ के लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें