एलजी स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति कार्ड वितरित करते हुए। संवाद
- फोटो : ladakh news
लेह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से लांच की गई स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति कार्ड वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कारगिल के ऑडिटोरियम हॉल में देखा गया।
इस अवसर पर लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ.) बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली इस कार्यक्रम में भाग लिया और देश के विभिन्न हिस्सों से स्वामित्व योजना के लाभार्थियों से संवाद किया।
कार्यक्रम के दौरान उपराज्यपाल, कार्यकारी पार्षद काचो मोहम्मद फिरोज, उपायुक्त श्रीकांत बलासाहेब सुसे, और प्रशासनिक सचिव शशांका अला ने कारगिल जिले के कई लाभार्थियों को संपत्ति कार्ड वितरित किए। संपत्ति कार्ड वितरण के बाद अपने संबोधन में उपराज्यपाल ने कहा कि स्वामित्व योजना भारत में ग्रामीण सशक्तीकरण और सुशासन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।