फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मंत्रियों ने बारामुला और उड़ी के गोलाबारी प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। कैबिनेट मंत्री सकीना इट्टू और जावेद अहमद डार ने शुक्रवार को सीमावर्ती जिला बारामुला का दौरा कर सीमा पार गोलीबारी के कारण उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने घायल हुए नागरिकों की कुशलता के बारे में जानकारी ली। घायलों और उनके परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त की।
विज्ञापन


इसके बाद मंत्रियों ने उड़ी का दौरा किया और गोलीबारी से प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों का मौके पर आकलन किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और अधिकारियों को नागरिक सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा प्रभावित परिवारों के त्वरित पुनर्वास प्रयासों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मंत्रियों ने गोलीबारी के दौरान मारी गई युवती नरगिस के परिवार से भी मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों को पुनर्वास प्रयासों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

मंत्रियों ने उप-जिला अस्पताल उड़ी का भी दौरा किया और घायल नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त चिकित्सा सामग्री उपलब्ध रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें