श्रीनगर। कश्मीर के हस्तशिल्प और हथकरघा विभाग ने वीरवार को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित स्कूल ऑफ डिजाइन्स के गुलाम रसूल आहंगर को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी। गुलाम रसूल आहंगर 28 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के बाद सहायक शिल्पकार के रूप में सेवानिवृत्त हुए हैं।
सम्मान समारोह में हस्तशिल्प और हथकरघा विभाग के निदेशक मुसर्रत इस्लाम ने कहा, विभाग में उनकी कमी हमेशा खलेगी। उन्होंने सेवानिवृत्ति पर आहंगर को शुभकामनाएं दीं।