श्रीनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने वीरवार को श्रीनगर में तिरंगा रैली निकाली। 50 फुट लंबे तिरंगे को कई सदस्यों ने थामा हुआ था। पर्यटन केंद्र (टीआरसी) से शुरू हुई रैली रेजीडेंसी रोड और रिगल चौक से होती हुई लाल चौक पर संपन्न हुई। रैली में शामिल एक प्रतिभागी ने कहा,तिरंगा रैली का उद्देश्य यह संदेश देना है कि कश्मीर का युवा भारतीय है और हमेशा भारतीय रहेगा।