फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एसीबी ने वर्ष 2024 में भ्रष्टाचार के 87 मामले दर्ज किए

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। प्रदेश में 2024 के दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार से जुड़े लगभग 87 मामलों में एफआईआर दर्ज की। इनमें से 42 मामले जम्मू और 45 मामले कश्मीर संभाग में थे। इस दौरान 32 मामलों में चार्जशीट भी दाखिल की गई।
विज्ञापन

एसीबी ने एक बयान में कहा कि इस साल 23 ट्रैप केस और 13 अनुपातहीन संपत्ति के मामले भी दर्ज किए गए। बयान में कहा गया कि एसीबी ने 2024 में ऑनलाइन विजिलेंस क्लियरेंस पोर्टल के माध्यम से 42,521 विजिलेंस क्लीयरेंस जारी किए। यह क्लीयरेंस प्रमोशन, नियमितीकरण, सेवानिवृत्ति और विदेश जाने के लिए एनओसी के लिए दी गई।

इसके अलावा, एसीबी ने राजस्व अधिकारियों और भूमि माफिया के बीच गठजोड़ के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखी। 2024 में जम्मू जिले के असरवान, मिश्रिवाला और भलवाल क्षेत्रों में भूमि के कब्जे की 16 एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल एसीबी ने 2,772 मामलों को डीवीओ (डिस्ट्रिक्ट विजिलेंस ऑफिसर्स) के पास भेजा, जिनमें से 2,434 मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें