श्रीनगर। उत्तर कश्मीर रेंज (एनकेआर) के डीआईजी मकसूद-उल-ज़मान ने वीरवार को पुलिस जिला सोपोर का दौरा किया। उन्होंने विभिन्न क्षमता निर्माण पाठ्यक्रमों और पुलिस प्रशिक्षण शिविरों की समीक्षा की।
इस दौरान डीआईजी ने जिला पुलिस लाइंस सोपोर में विशेष ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) के लिए आयोजित एक प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया। इस परीक्षण का उद्देश्य एसओजी कर्मियों के कौशल को बेहतर बनाना था, ताकि वे सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार रहें। डीआईजी एनकेआर ने उच्च मानकों की ऑपरेशनल प्रभावशीलता बनाए रखने के लिए निरंतर कौशल विकास की आवश्यकता पर जोर दिया।
इसके अलावा डीआईजी एनकेआर ने नए निर्मित पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर), डी3सी रूम और सीसीटीवी कमांड सेंटर के तकनीकी रूम का भी निरीक्षण किया। बैठक में प्रमुख सुरक्षा मुद्दों, प्रशिक्षण पहलों और पुलिस जिला सोपोर में ऑपरेशनल कार्यकुशलता को बढ़ाने के रणनीतियों पर चर्चा की गई।