फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बांदीपोरा में 15 दिवसीय ड्राइविंग कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदीपोरा। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सीआरपीएफ की तरफ से आयोजित 15 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम वीरवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के करीब 20 छात्रों को ड्राइविंग कौशल का प्रशिक्षण दिया गया। इससे उन्हें लर्नर लाइसेंस प्राप्त करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में एक छात्र ने कहा, मेरा सपना था कि मैं ड्राइविंग सीखूं और अब वह पूरा हो गया। अब मैं लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकता हूं और रोजगार के अवसरों के लिए भी तैयार हूं।
विज्ञापन


एसएसपी बांदीपोरा ने कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में कौशल आधारित नौकरियों की मांग बहुत अधिक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि युवाओं को प्रशिक्षण मिल सके और वे अपनी आजीविका कमा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें