फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में पहली बार हो रहे हैं भयमुक्त चुनाव: डीजीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में पहली बार भयमुक्त चुनाव हो रहे हैं। इसमें चुनाव प्रचार का उत्साह और मतदाताओं का हिस्सा लेना पिछले वर्षों की तुलना में अधिक है। यह बात डीजीपी आरआर स्वैन ने सोमवार को कही।
विज्ञापन

स्वैन ने बताया कि वर्तमान विधानसभा चुनावों और पूर्व में आयोजित चुनावों के बीच स्थिति की तुलना करने के लिए कोई मानक नहीं है, लेकिन परिवर्तन स्पष्ट और अनुभव किया जा रहा है। उन्होंने कहा, पहले जो भी चुनाव में भाग लेता था, वह डरता था। उसे अपराध बोध होता था और वह अपने आप को एक विभाजन के गलत पक्ष पर महसूस करता था। अब यह बदल गया है।

उन्होंने इस बदलाव का श्रेय लोगों की हिम्मत, सरकार की कोशिशों, कानून प्रवर्तन एजेंसियों और मीडिया को दिया, जिसने सच्चाई को उजागर करने का साहस दिखाया। स्वैन ने कहा, अब भयमुक्त चुनाव हो रहे हैं, जिसमें लोग चुनाव प्रचार कर रहे हैं, घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं और रैलियां आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि क्या आतंकवादियों की हमले करने की क्षमता में कमी आई है तो उन्होंने कहा कि एक हथियारबंद पागल का एक आसान लक्ष्य पर हमला करना असंभव नहीं है। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों और उनके नेटवर्क की क्षमता निश्चित रूप से घटाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें