फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू-कश्मीर में 4जी नेटवर्क परियोजना को समय पर पूरा करें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में 4जी कनेक्टिविटी की संतृप्ति में धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए के निर्देश दिए। साथ ही समन्वित तरीके से काम करने को कहा। उन्होंने यह निर्देश सिविल सेक्रेटेरिएट में एक समीक्षा बैठक के दौरान दिए। इसमें परियोजना की प्रगति को प्रभावित करने वाले कई मुद्दों को दूर किया गया।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव ने सेवा प्रदाता को सभी हस्तांतरित साइटों पर काम पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, किसी भी तरह की लापरवाही के लिए कोई गुंजाइश नहीं है और बिना किसी उचित कारण के चीजों को लंबित नहीं रखा जाना चाहिए। प्राथमिकता के आधार पर लंबित कार्यों को पूरा किया जाना चाहिए।

परियोजना का उद्देश्य दूरस्थ और कठिन क्षेत्रों में अनकवर्ड गांवों में 4जी मोबाइल सेवाएं प्रदान करना है। टावरों को बिजली कनेक्शन देने के संबंध में उन्होंने प्रिंसिपल सेक्रेटरी पीडीडी को टावरों को बिजली कनेक्शन प्रदान करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि एक तंत्र विकसित किया जाना चाहिए ताकि जैसे ही टावर पूरे हों, उन्हें बिजली प्रदान की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को पहले प्रस्तावित साइट को गुणवत्ता मानकों के अनुसार उपयुक्त नहीं पाए जाने पर वैकल्पिक भूमि की पहचान करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें