कारगिल। यूटीडीआरएफ कारगिल की तरफ से नन कुन शिखर ट्रेक की खतरनाक ढलानों से बचाए गए 40 पर्वतारोहियों में से एक की मौत हो गई। पर्वतारोही की पहचान बंगाल के संजय मंडल के रूप में हुई है, जो आईएमएफ (भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन) अभियान का हिस्सा थे। संकू अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव श्रीनगर भेज दिया गया है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, यूटीडीआरएफ कारगिल (केंद्र शासित प्रदेश आपदा प्रतिक्रिया बल) ने दो दिन पहले ये अभियान चलाया था। टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही संजय मंडल की मौत हो हो गई थी। पर्वतारोहियों का दल खराब मौसम के चलते ढलानों में फंस गया था। इनमें एक सेड्रिक नामक विदेशी नागरिक बीमार था, जिसकी इलाज के बाद हालत में सुधार है।