लेह। लेह स्थित भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र से मिले अलर्ट के बाद लेह के अधिकारियों ने 26 अगस्त को सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद रखने की घोषणा की है। लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद के उपायुक्त कार्यालय से जारी एक आधिकारिक आदेश के माध्यम से यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है।
बताया जा रहा है कि अगले चौबीस घंटों में मध्यम से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। 26 अगस्त के बाद मौसम में सुधार होने की उम्मीद है, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होगी, जिसके बाद 27 से 30 अगस्त तक मौसम शुष्क रहेगा।