फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाबा के भक्तों के चरण छुए, बुजुर्गों के पैर दबाए, महिलाओं के लिए बैठने की व्यवस्था की

विज्ञापन
बालटाल पहुंचने पर तीर्थयात्रियों के ढोल नगाड़ों से किया स्वागत। - फोटो : shrinagar news
विज्ञापन
बालटाल (श्रीनगर)। देश के कोने-कोने से बाबा बर्फानी का दर्शन करने पहुंचे शिवभक्तों का बालटल बेस कैंप पर भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों के बीच सुरक्षा कर्मियों, लंगर सेवादारों और दुकानदारों ने फूल-माला पहनाकर भक्तों को गले लगा लिया। उनके चरणों को छुआ। बच्चों को गोदी में उठा लिया तो बुजुर्गों के पैर दबाने के साथ ही महिलाओं को आराम करने के लिए अलग व्यवस्था की।
विज्ञापन

बाबा बर्फानी के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु इस सेवा से अभिभूत थे तो सेवादार निहाल हो गए। बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयघोष से बालटाल घाटी गुंजायमान हो गई। तीन जुलाई से शुरू हो रहे श्री अमरनाथ तीर्थयात्रा में शामिल होने जम्मू से श्रद्धालुओं का पहला जत्था बुधवार को बस से शाम करीब साढ़े चार बजे सख्त सुरक्षा के घेरे में पहले पड़ाव स्थल बालटल पहुंचा। हालांकि उनके पहले ही श्रीनगर तक हवाई मार्ग और अपने साधन से सैकड़ों की संख्या में यात्री बालटाल पहुंच चुके थे लेकिन सभी को प्रवेश द्वार से पहले ही रोक दिया गया था। बस से पहुंचे पहले जत्थे के साथ ही सुरक्षा कर्मियों ने स्वागत करते हुए उन्हें भी बेस कैंप की तरफ रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें