फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जेईई और नीट में सफल घाटी के मेधावियों को दिए टैबलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, समाज कल्याण और शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने मंगलवार को कश्मीर घाटी के विभिन्न सरकारी संस्थानों के उन मेधावियों को सम्मानित किया जिन्होंने इस साल जेईई और नीट क्वालीफाई किया है। मेधावियों की कड़ी मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी इस सफलता में सरकारी स्कूल के शिक्षकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उपलब्धि हासिल करने वाले ये युवा न केवल अपने परिवार के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और उम्मीद की किरण हैं। इस दौरान युवाओं को टैबलेट देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने जेईई और नीट परीक्षा में सफल छात्रों से अपील की कि वह अपना अनुभव अपने साथियों के साथ भी साझा करें ताकि वह उनसे प्रेरणा ले सकें। इस दौरान मंत्री ने विभाग से शिक्षा प्रणाली की मांग और जरूरतों के अनुसार शिक्षकों के लिए नियमित क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करने की भी बात कही। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राम निवास शर्मा ने भी सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी। स्कूल शिक्षा निदेशक कश्मीर डॉ. जीएन इटू ने कहा कि छात्रों की सफलता सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार का प्रमाण है।
समारोह में मंत्री ने उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान कर सम्मानित किया। कई शिक्षकों, नोडल अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में जेकेबीओएसई के सचिव गुलाम हसन शेख, प्रधानाचार्य, सीईओ, संकाय सदस्य आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें