एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाते उपराज्यपाल।
- फोटो : shrinagar news
श्रीनगर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को रामबन और अनंतनाग जिले के अस्पतालों के लिए पांच एंबुलेंस के बेड़े को हरी झंडी दिखाई। ये एंबुलेंस एनएचएआई द्वारा मेसर्स काजीगुंड एक्सप्रेसवे प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से सीएसआर के तहत मिली है। सभी एंबुलेंस काजीगुंड, बनिहाल, रामबन, बटोट और गूल में मौजूद अस्पतालोंं में तैनात रहेंगी। एलजी ने एनएचएआई और मेसर्स काजीगुंड एक्सप्रेसवे प्राइवेट लिमिटेड की इस पहल की सराहना की।
उपराज्यपाल ने रामबन के उपायुक्त को जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में सभी के लिए समान और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए हॉस्पिटल ऑन व्हील्स की संभावनाओं का पता लगाने के लिए कहा। इस दौरान राजभवन में उपराज्यपाल के प्रधान सचिव और श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के सीईओ डॉ. मंदीप के भंडारी, रामबन के उपायुक्त मोहम्मद अलयास खान, एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी आरएस यादव और मेसर्स काजीगुंड एक्सप्रेसवे प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि मौजूद रहे।