फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बों से गांवों तक उठाएंगे हमारी रियासत हमारा हक की आवाज : कर्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा, सम्मान और गौरव वापस दिलाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने हर मामले में लोगों को अंधेरे में धकेल दिया है और कांग्रेस पार्टी जनता को न्याय दिलाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
विज्ञापन


कर्रा ने श्रीनगर स्थित पार्टी कार्यालय में कश्मीर प्रांत के समन्वयकों और जिला अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता, विधायक और पूर्व विधायक मौजूद थे, जिन्होंने कर्रा को अपने-अपने जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों और वर्तमान राजनीतिक स्थिति के बारे में जानकारी दी।



बैठक में जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए ''''''''हमारी रियासत हमारा हक'''''''' आंदोलन के तहत कश्मीर क्षेत्र में आगामी कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। ये कार्यक्रम ब्लॉक स्तर और जम्मू-कश्मीर के गांवों तक ले जाए जाएंगे। बैठक में अन्य संगठनात्मक गतिविधियों पर भी विस्तृत चर्चा हुई और जम्मू-कश्मीर के हर कोने में जनसंपर्क कार्यक्रमों को और तेज करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर तारिक हमीद कर्रा ने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए दृढ़ है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार, जो जम्मू-कश्मीर में अराजकता और भ्रम के लिए जिम्मेदार है, कांग्रेस को चुप नहीं करा सकती। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी अपने संकल्प में मजबूत है और जम्मू-कश्मीर के लोगों को सशक्त बनाने और उनका अधिकार छीनने वाली भाजपा सरकार से पूर्ण राज्य का दर्जा वापस लाने के लिए लड़ती रहेगी।
कर्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी जम्मू-कश्मीर के लोगों के सशक्तीकरण के लिए संघर्ष जारी रखेगी और पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल होने तक चैन से नहीं बैठेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें