फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक कारणों से वापस ली जा रही है सुरक्षा : लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पीपुल्स कांफ्रेंस के अध्यक्ष और हंदवाड़ा के विधायक सज्जाद गनी लोन ने रविवार को इस बात पर चिंता व्यक्त की कि नवगठित पीपुल्स अलायंस फॉर चेंज (पीएसी) से जुड़े प्रमुख नेताओं की सुरक्षा राजनीतिक कारणों से अचानक हटा ली गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चिंताजनक बात यह है कि पाकिस्तान में एक आतंकवादी संगठन से धमकी मिली है, जिससे पता चलता है कि गठबंधन के गठन ने जम्मू-कश्मीर के अंदर और बाहर कई लोगों को बेचैन कर दिया है।

उन्होंने प्रशासन की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि गठबंधन से जुड़े वरिष्ठ राजनेताओं की सुरक्षा जान बूझकर वापस ली गई। बताया कि पूर्व मंत्री और वरिष्ठ राजनीतिक व्यक्ति हकीम यासीन की सुरक्षा में 80 प्रतिशत की कटौती की गई थी। पार्टी के युवा नेता शेख इमरान की सुरक्षा में भी कटौती की गई है।
विज्ञापन


लोन ने कहा कि हम यहां सुरक्षा की भीख मांगने नहीं आए हैं। न ही हम यहां शिकायत करने आए हैं। मैं बस यह सार्वजनिक करना चाहता हूं कि अब सुरक्षा का भी राजनीतिकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें