फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जावेद डार ने हजरत इमाम हुसैन के बलिदान को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कृषि उत्पादन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग और पंचायती राज मंत्री जावेद अहमद डार ने रविवार को हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उनके बलिदान को याद किया।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों ने सत्य, न्याय और धार्मिकता के उच्च मूल्यों को बनाए रखने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि उनकी शहादत मानवता को मानवीय गरिमा और नैतिकता के उच्च सिद्धांतों की याद दिलाती है। जावेद डार ने आगे कहा कि आशूरा का दिन हमें समानता, भाईचारा, करुणा और न्याय के प्रति पुनः समर्पित करने का अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें