फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मुहर्रम के जुलूस में शामिल हुए अशोक कौल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के भाजपा महासचिव अशोक कौल ने रविवार को श्रीनगर के आलमगीर बाजार जदीबल और गंगू पुलवामा में दसवें मुहर्रम जुलूस में हिस्सा लिया। जुलूस के दौरान उन्होंने सम्मान और सेवा के प्रतीक के रूप में प्रतिभागियों में पानी और फल भी वितरित किया। इस दौरान अशोक कौल ने कहा, मुहर्रम गहन चिंतन और स्मरण का समय है। यह हमें त्याग, सत्य और न्याय के लिए खड़े होने की शिक्षा देता है। आज हम इमाम हुसैन की विरासत का सम्मान करने में अपने शिया भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं, जिनका संदेश धर्म से परे है और पूरी मानवता से बात करता है। उनके साथ भाजपा राज्य टीम के प्रभारी कश्मीर, प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें