फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कंजलवन हेल्थ सेंटर दो साल बाद भी अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले की गुरेज घाटी के कंजलवन इलाके में एनटीपीएचसी (न्यू टाइप प्राइमरी हेल्थ सेंटर) की इमारत पिछले दो साल से अधूरी है। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार अस्पताल का निर्माण कार्य दो साल पहले अचानक रोक दिया गया था और तब से कोई प्रगति नहीं हुई है। अधूरी पड़ी इमारत की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
कंजलवन के पूर्व बीडीसी अध्यक्ष मुख्तार अहमद लोन ने एनटीपीसी अस्पताल की इमारत की खराब स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, कंजालवन में एनटीपीसी अस्पताल की स्थिति बहुत खराब है। अधूरे निर्माण ने लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच से वंचित कर दिया है। काम फिर से शुरू होने का कोई संकेत नहीं है। लोगों ने बताया कि कैसे स्वास्थ्य सुविधा न होन से मरीजों को मामूली उपचार के लिए भी लंबी दूरी तय करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। उन्होंने गुरेज के विधायक, बांदीपोरा के डिप्टी कमिश्नर और संबंधित विभागों से जल्द से जल्द इमारत का निर्माण पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन

सीएमओ बांदीपोरा डॉ. इश्तियाक ने बताया कि हाल ही में उन्होंने दौरा किया था और ठेकेदार ने उन्हें बताया कि उनको जितना काम दिया गया था वो पूरा कर दिया गया है। अगर लोगों को दिक्कत आ रही है तो एक बार फिर वहां दौरा कर लोगों से बात करूंगा और उनकी परेशानियों को दूर करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें