बडगाम में मुहर्रम जुलूस में भाजपा महासचिव अशोक कौल शामिल हुए।
- फोटो : shrinagar news
बडगाम। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के भाजपा महासचिव (संगठन) अशोक कौल ने शनिवार को बडगाम में नौवें मुहर्रम जुलूस में भाग लिया और शिया मुस्लिम समुदाय के साथ एकजुटता का संकेत दिया। जुलूस के दौरान उन्होंने सम्मान और सेवा के प्रतीक के रूप में लोगों के बीच पानी भी वितरित किया।
इस अवसर पर अशोक कौल ने कहा कि मुहर्रम गहन चिंतन और स्मरण का समय है। यह हमें त्याग, सत्य और न्याय के लिए खड़े होने की शिक्षा देता है। आज हम इमाम हुसैन की विरासत का सम्मान करने में अपने शिया भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं, जिनका संदेश धर्म से परे है। इस दौरान उनके साथ भाजपा बडगाम जिलाध्यक्ष गाजी राहुल्लाह, जिला टीम के सदस्य मुदाबीर बाबा आदि मौजूद थे।