फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बारामुला में 170 ग्राम चरस के साथ तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। बारामुला जिले के तंगमर्ग पुलिस स्टेशन की टीम ने शनिवार को दो मामलोंं में तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान तीनों के पास से 170 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


एसएचओ पीएस तंगमर्ग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक चेक प्वाइंट पर मारुति वैन को रोका। तलाशी के दौरान दो व्यक्तियों के पास से 84 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान मुश्ताक अहमद पर्रे निवासी द्रुरू और मोहम्मद शफी लोन निवासी गुंड मकसूद के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ तंगमर्ग थाने में मामला दर्ज किया गया।
दूसरे मामले में चेकिंग के दौरान रत्नीपोरा निवासी रियाज अहमद मीर को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 86 ग्राम चरस बरामद हुई। उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। बारामुला पुलिस ने नशीली दवाओं के व्यापार में शामिल तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात दोहराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें