फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: देवी सरस्वती की साधक बेटियों ने 150 में से 115 गोल्ड मेडल किए अपने नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शेर ए कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (स्कॉस्ट) का 6वां दीक्षांत समारोह बेटियोंं के नाम रहा। देवी सरस्वती की साधक बेटियों ने विभिन्न विभागों, कक्षाओं और विषयों में कुल 150 गोल्ड मेडल में से 115 मेडल हासिल कर समारोह अपने नाम कर लिया। मंच पर मुख्य अतिथि एक-एक कर आ रही छात्राओं के गले मेंं मेडल और हाथों में डिग्री थमा रहे थे। पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा था। सम्मान से बेटियों का चेहरा दमक रहा था तो सभागार में बैठे उनके अभिभावक गर्व से फूले नहीं समा रहे थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को हुए दीक्षांत समारोह में 150 गोल्ड मेडल में से 115 गोल्ड मेडल्स छात्राओं को मिले। इतना ही नहीं 445 सर्टिफिकेट्स ऑफ मेरिट में से भी 334 बेटियों ने हासिल किए। इसके अलावा स्नातक, परास्नातक और पीएचडी की कुल 5250 डिग्री में से 2661 डिग्री भी छात्राओं के हिस्से में आई। छात्राओं की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उपराज्यपाल एवं कुलाधिपति मनोज सिन्हा ने कहा कि आज हमारी बेटियां शिक्षा के हर क्षेत्र में झंडा बुलंद कर रही हैं। साइंस और टेक्नोलॉजी में भारत की बेटियां इनोवेशन इकोसिस्टम की ताकत भी हैं।

कुलाधिपति ने कहा कि हजारों साल पूर्व खेती-किसानी की शुरुआत के बाद से ही इस क्षेत्र में महिलाओं ने धरती का सीना चीर कर खेती में खुशहाली पैदा की है लेकिन उनका स्थान लंबे समय तक गुमनाम नायकों की तरह ही था। एक शोध के मुताबिक आज भी 73 फीसदी महिलाएं कृषि क्षेत्र से जुड़ी हैं जबकि पुरुषों की संख्या मात्र 55 फीसदी है। अब उम्मीद बंधी है कि कृषि विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में हमारी बेटियों की उपलब्धियां, कृषि सखी, पशु सखी जैसे कार्य उन्हें गुमनामी से बाहर निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें