श्रीनगर। घाटी में चल रही भीषण गर्मी के बीच शिक्षा मंत्री सकीना इट्टू ने बुधवार को कॉलेजों में गर्मी की छुट्टियां रविवार तक बढ़ाने की घोषणा की। श्रीनगर में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने कहा, चूंकि कॉलेजों में गर्मी की छुट्टियां खत्म होने वाली हैं इसलिए हमने मौजूदा गर्मी के कारण उन्हें रविवार तक बढ़ाने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा कि सरकार स्कूलों को फिर से खोलने पर कोई भी अंतिम फैसला लेने से पहले मौसम की स्थिति पर सक्रिय रूप से नजर रख रही है। उन्होंने कहा की जहां तक स्कूलों की छुट्टियों का सवाल है, हम मौसम पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए जल्द ही स्थिति की समीक्षा करेंगे। बता दें कि कॉलेजों में गर्मी की छुट्टियां पहले 4 जुलाई को खत्म होने वाली थी जबकि स्कूलों में ये 7 जुलाई को खत्म होने वाली हैं।