फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डल झील में मछली के 6 लाख बीज डाले

विज्ञापन
डल झील में मछली के बीज डालता कर्मी। - फोटो : shrinagar news
विज्ञापन
श्रीनगर। मत्स्य विभाग ने डल झील में छह लाख से अधिक मछली के बीज छोड़े हैं। इनमें मुख्य रूप से कॉमन कार्प शामिल हैं। मत्स्य विभाग के जॉइंट डायरेक्टर गुलाम मोहिउद्दीन वानी ने कहा कि यह झील में मछलियों की आबादी को बनाए रखने के उद्देश्य से एक नियमित अभ्यास है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, वैध तरीके से मछली पकड़ने और अवैध शिकार दोनों के कारण मछलियों की संख्या में कमी आती है। इससे निपटने के लिए हम कॉमन कार्प जैसी मछलियों का स्टॉक करते हैं जो न केवल जीवित रहती हैं बल्कि बढ़ती हैं। यह लाइसेंस प्राप्त मछुआरों के लिए आय का एक विश्वसनीय स्रोत बनती हैं।
वानी ने लोगों से अवैध तौर पर मछली पकड़ने के काम से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा, यह मछली लाइसेंस प्राप्त मछुआरों के लिए आजीविका का एकमात्र स्रोत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें