प्रतियोगिता में भाग लेती खिलाड़ी।
- फोटो : shrinagar news
श्रीनगर। इंडोर स्टेडियम पोलो ग्राउंड में मंगलवार को 10वीं श्रीनगर जिला पेंचक सिलाट चैंपियनशिप शुरू हुई। इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले बुधवार को होंगे। जिला पेंचक सिलाट एसोसिएशन की ओर से आयोजित और जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से प्रायोजित इस प्रतियोगिता में जिले के स्कूलों और क्लबों के करीब 450 खिलाड़ियों ने भाग लिया है। उद्घाटन समारोह में मुख्य खेल अधिकारी अनीसा नबी मुख्य अतिथि थीं। इस प्रतियोगिता में सभी आयु समूहों की प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इसका उद्देश्य क्षेत्र में फिटनेस, अनुशासन और खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करना है।