फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सीएम ने टूर ऑपरेटरों से मुलाकात की, पर्यटन को बढ़ावा देने के उपायों पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (आईएटीओ) के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की और केंद्र शासित प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की। टूर ऑपरेटरों ने भी अपने सदस्यों से जम्मू-कश्मीर को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने की अपील की। सीएम के आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी इस संबंधी एक पोस्ट डाली गई है।
विज्ञापन

आईएटीओ के अध्यक्ष रवि गोसाई ने कहा, जम्मू-कश्मीर सरकार विशेष रूप से पर्यटन विभाग ने बुनियादी ढांचे को उन्नत करने, पहुंच में सुधार करने, सुरक्षा बढ़ाने और पर्यटकों के अनुकूल माहौल प्रदान करने के लिए सराहनीय कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा, हम पर्यटकों को आश्वस्त करते हैं कि कश्मीर उनकी मेजबानी के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें