फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लाबरू ने श्रीनगर, भट ने बडगाम के डीसी का संभाला पदभार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। अक्षय लाबरू ने सोमवार को श्रीनगर जिले के नए डिप्टी कमिश्नर (डीसी) के रूप में कार्यभार संभाला। लाबरू ने जम्मू-कश्मीर में विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक भूमिकाएं निभाईं और बडगाम के डिप्टी कमिश्नर भी रहे। डीसी श्रीनगर के रूप में उनकी नियुक्ति केंद्र शासित प्रदेश में शासन को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से एक नियमित प्रशासनिक फेरबदल का हिस्सा है। अधिकारियों ने नए डिप्टी कमिश्नर का स्वागत किया और प्रशासन के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

वहीं बडगाम के डिप्टी कमिश्नर के कार्यालय में आयोजित एक औपचारिक कार्यभार समारोह में डॉ. बिलाल मोहिउद्दीन भट ने डीसी बडगाम का कार्यभार संभाला। वे अक्षय लाबरू की जगह बडगाम के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) के रूप में शामिल हुए। डॉ. भट ने जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यभार संभाला। इस अवसर पर ज़िले के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। उपस्थित अधिकारियों ने मौजूदा डीसी का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें