श्रीनगर। सहकारी विभाग ने बांदीपोरा के मलंगम में सहकारी स्कूल में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में आयुक्त-सचिव बबीला रकवाल, विभागाध्यक्ष ने भाग लिया। उन्होंने छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय निवासियों के साथ संवाद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने जम्मू और कश्मीर के 15 सहकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास शुरू करने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि कई स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम और स्मार्ट बोर्ड स्थापित किए गए हैं। इससे शिक्षण और सीखने का माहौल बेहतर हुआ है। उन्होंने पिछले वर्ष स्कूल की उपलब्धियों की भी प्रशंसा की और 10वीं कक्षा की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समारोह में उत्साह भर दिया।