फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़े-गंदे खाने से हो रहीं बीमारियां : ग्रैंड मुफ्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। सड़े मांस के लगातार मामले सामने आने और शनिवार को खाद्य विभाग के हलाल की जांच के दावे के बाद ग्रैंड मुफ्ती नासिर-उल-इस्लाम ने रविवार को खाद्य सुरक्षा विभाग को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि सड़े-गंदे खाने से बीमारियां हो रही हैं। तमाम मामले मिलने के बाद भी विभाग और प्रशासन यह नहीं बता पाया है कि आज तक कितने लोगों पर कार्रवाई की गई। कितने गिरफ्तार हुए। अफसर सिर्फ फोटो न खिंचाएं, कुछ ठोस कार्रवाई करें।
विज्ञापन

रविवार दोपहर को श्रीनगर के सौरा स्थित शाह फैसल कॉलोनी में सचिव कार्यालय में ग्रैंड मुफ्ती नासिर-उल-इस्लाम ने कहा कि हराम गोश्त का कारोबार काफी समय से चल रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग का ध्यान इस ओर गया, अच्छी बात है... मैं उन्हें मुबारकबाद देता हूं। लेकिन, कुछ सवाल हैं आज तक उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई जो इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं।
अगर कार्रवाई की गई तो प्रशासन बताए कि कितनों पर कार्रवाई हुई, कितनों पर एफआईआर हुई, कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया, कितनी फैक्ट्रियों पर सील लगाई गई। मुझे कुछ लोगों ने बताया कि सोपोर इलाके में कुत्तों का गोश्त लोगाें को खिलाया गया है। इस जानकारी के बाद इसकी सत्यता की पुष्टि कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें