मुहर्रम पर जुलूस निकालते शिया समुदाय के लोग।
- फोटो : shrinagar news
श्रीनगर। मुहर्रम की सातवीं तारीख पर वीरवार को शाम 4 बजे काठी दरवाजे से हसनाबाद तक जुलूस निकाला गया। इस दौरान सांसद आगा रुहुल्लाह मेहदी, मसरूर अब्बास अंसारी और इमरान अंसारी सहित शिया समुदाय के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। जुलूस के दौरान लब्बैक या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं।
वीरवार शाम को करीब 4 बजे काठी दरवाजे से जुलूस शुरू हुआ। या हुसैन इब्ने अली, अली मौला की सदाएं गूंजती रहीं। इस दौरान नोहे पढ़े गए और गमख्वार लोगों ने मातम किया। इस जुलूस में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह शर्बत तकसीम किया गया।
इससे पहले जुलूस की वजह से यातायात पुलिस ने मार्ग परिवर्तन लागू किया था। लालचौक से हजरतबल की ओर आने वाले वाहनों को खानयार से दस्तगीर साहब और जिंदशाह मस्जिद होते हुए नौहट्टा, हवल-लालबाजार होते हुए हजरतबल, सौरा की ओर मोड़ा गया था। हजरतबल की ओर से लालचौक की ओर आने वाले वाहनों को हजरतबल से लालबाजार की ओर सदरबल होते हुए डायवर्ट किया गया। दोपहर 3 बजे से शाम करीब 6:30 बजे तक डायवर्जन जारी रहा।