श्रीनगर। आर्थिक अपराध शाखा, श्रीनगर ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष नुमान फारूक वानी निवासी अबू बकर लेन उमराबाद जैनाकोट श्रीनगर के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। उन पर आरोप हैं कि एसकेआईएमएस बेमिना, श्रीनगर में अपनी नियुक्ति के समय फर्जी मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया पंजीकरण प्रमाण पत्र और अन्य चिकित्सा दस्तावेज जमा किए।
आरोपपत्र के अनुसार आर्थिक अपराध शाखा को शिकायत मिली थी कि एक फर्जी डॉक्टर नुमान फारूक वानी दिसंबर 2016 से एसकेआईएमएस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बेमिना श्रीनगर में काम कर रहा है। उसके एमसीआई और राज्य चिकित्सा परिषद से एमबीबीएस एमडी प्रमाणपत्र और पंजीकरण प्रमाणपत्र फर्जी हैं। जांच के दौरान मामला सत्य पाया गया। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इसी मामले में अब आरोपपत्र दाखिल किया गया है।