श्रीनगर। एसीबी ने डीडीसी सदस्य मोहम्मद शबान चोपन और उनके सहयोगी गुलाम मोहम्मद खथाना को को पांच लाख रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दारा हरवान में एक बोर्डिंग स्कूल के लिए एनओसी देने के बदले में मांगी गई थी रिश्वत
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अनुसार यह मामला लिखित शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि डीडीसी सदस्य ने दबाव डालने और रिश्वत मांगने के लिए झूठा आधार बनाने के लिए उनके परिसर का आधिकारिक निरीक्षण करवाया। कुल रिश्वत राशि के हिस्से के रूप में खाली हस्ताक्षरित चेक के साथ 50 हजार की प्रारंभिक किस्त की मांग की गई थी। आरोपों को एसीबी ने सत्यापित किया, इसके बाद पुलिस स्टेशन एसीबी श्रीनगर में एफआईआर पंजीकृत की गई।