श्रीनगर। क्राइम ब्रांच कश्मीर की आर्थिक अपराध शाखा ने अपने सर्विस रिकॉर्ड में फर्जी मिडिल पास योग्यता प्रमाणपत्र दर्ज करने के आरोपी के खिलाफ मंगलवार को चार्जशीट पेश की।
अधिकारियों के अनुसार क्राइम ब्रांच कश्मीर की आर्थिक अपराध शाखा श्रीनगर में शिकायत प्राप्त हुई थी कि बिलाल अहमद नाइकू निवासी बिडर, कोकरनाग (वन प्रभाग अनंतनाग रेंज कोकरनाग में एमटीएस वॉचर) ने अपने सेवा रिकॉर्ड में फर्जी मिडिल पास योग्यता प्रमाणपत्र दर्ज करवाया है। यह भी आरोप लगाया गया था कि उक्त प्रमाणपत्र फर्जी और जाली है। मामले की जांच के बाद आरोप साबित हुआ और 60 दिनों के भीतर चार्जशीट न्यायिक निर्धारण के लिए माननीय विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट, अनंतनाग की अदालत में प्रस्तुत की गई है।