श्रीनगर। पवित्र मुहर्रम के महीने में मजालिस और जुलूसों का दौर सोमवार से शुरू हो रहा है। यातायात को सुचारू रखने के लिए यातायात पुलिस ने मार्ग परिवर्तन की व्यवस्था की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, यातायात एजाज अहमद भट ने बताया कि 30 जून को रैनावारी-हजरतबल रोड पर जुलूस निकलेगा। इसकी व्यवस्था के लिए लालचौक से हजरतबल की ओर आने वाले वाहनों को खानयार से दस्तगीर साहब और चट्टीपादशाही से नौहट्टा, हवाल-लालबाजार होते हुए हजरतबल, सौरा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
हजरतबल की ओर से लाल चौक की ओर आने वाले वाहनों को हजरतबल से सदरबल होते हुए लाल बाजार की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यह व्यवस्था शाम 5 से रात 8 बजे तक लागू रहेगी।
वहीं जदीबल क्षेत्र में जुलूस के लिए गोजवारा से आने वाले वाहनों को अली मस्जिद (डॉ. अली जान रोड) के रास्ते हवल से सौरा की ओर मोड़ दिया जाएगा। वहीं दरगाह, लालबाजार से आने वाले वाहनों को बोटाकदल से मदीन साहब-मिर्जा कामिल साहब-हवल होते हुए लालचौक की ओर मोड़ दिया जाएगा। यह व्यवस्था शाम 5 से रात 8 बजे तक लागू रहेगी।