फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शोपियां में शुरू हुआ विकसित कृषि संकल्प अभियान

Fri, 30 May 2025 02:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शोपियां। कृषि परिवर्तन और किसान सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शोपियां में वीरवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान 12 जून तक चलेगा। इसे कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय की संयुक्त पहल पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और कृषि विभाग द्वारा लागू किया जा रहा है। लघु सचिवालय शोपियां से अभियान की उद्घाटन रैली को अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त डॉ. नासिर अहमद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. जफर अफरोज बद्री (वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, शोपियां) और मुख्य कृषि अधिकारी मोहम्मद रफीक भी उपस्थित रहे। इस अभियान के तहत किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, संसाधनों और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, जिससे उनकी उत्पादकता और आय में वृद्धि हो सके।
विज्ञापन


डॉ. अरविंद ने की खीर भवानी मेले की तैयारियों की समीक्षा
श्रीनगर। राहत एवं पुनर्वास आयुक्त (प्रवासी) डॉ. अरविंद करवानी ने वीरवार को प्रसिद्ध खीर भवानी मेले की तैयारियों की समीक्षा की। यह मेला 3 जून को आयोजित होगा, जबकि श्रद्धालुओं की यात्रा 1 जून को सुबह 6 बजे जम्मू से प्रारंभ होगी। यात्रा रामबन में ठहराव के बाद तुलमुल्ला (गांदरबल), टिक्कर (कुपवाड़ा), देवसर एवं मंजगाम (कुलगाम) और लोगरीपोरा (अनंतनाग) जैसे गंतव्यों के लिए आगे बढ़ेगी। जम्मू से श्रद्धालुओं के लिए राहत संगठन द्वारा परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। डॉ. करवानी ने गांदरबल, अनंतनाग, कुलगाम और कुपवाड़ा के जिला अधिकारियों, मंदिर प्रबंधन समिति और श्रद्धालुओं के साथ बैठक कर आवास, स्वच्छता, सुरक्षा, रसद और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री पैकेज के अंतर्गत निर्माणाधीन ट्रांजिट आवासों का भी निरीक्षण किया और घाटी में रह रहे पैकेज कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें