बारामुला। जिला मजिस्ट्रेट बारामुला ने बताया कि एनएचपीसी प्राधिकरण उड़ी-1 पावर स्टेशन से 30 मई को सुबह 8 बजे से 31 मई को शाम 6 बजे तक सिल्ट हटाई जाएगी। इस दौरान नदी के किनारे बसे गांवों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जिला प्रशासन ने लोगों से नदी के किनारे न जाने, मछली पकड़ने या स्क्रैप इकट्ठा करने से बचने की अपील की है। नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जो खतरे का कारण बन सकता है। जिला प्रशासन ने यह सलाह आम जनता की सुरक्षा के लिए जारी की है और सभी से इसका पालन करने की अपील की गई है।