पौनी में सजी बर्तनों की दुकान।
- फोटो : poni news
पौनी। धनतेरस को लेकर बाजार सजने लगे हैं। हर साल की तरह इस बार भी घर-घर बर्तन खरीदने की परंपरा को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार बर्तन पर बारह से घटकर पांच प्रतिशत जीएसटी रहने से लोगों को राहत मिली है। दीपावली के लिए सजावटी सामान में पूजा बर्तन, दीपदान आदि खूब पसंद किए जा रहे हैं। व्यापारी राजेश चौहान, सूरज प्रकाश व चुनी लाल ने बताया कि इस बार लोग स्टील के बर्तनों से दूरी बनाते हुए पारंपरिक पीतल और तांबे के बर्तनों की ओर लौट रहे हैं। सेहत के प्रति बढ़ती जागृति के चलते इन धातुओं से बने बर्तनों की मांग बढ़ रही है। उम्मीद है कि इस बार खासा मुनाफा भी होना वाला है।
वहीं कस्बे में दीपावली को लेकर भी दुकानें सजने लगी हैं। तहसीलदार साहिल रंधावा ने बताया कि दीपावली पर लगने वाले पटाखों के स्टॉल मिनी स्टेडियम में लगाए जाएंगे। बिना अनुमति के किसी को भी बाजार में दुकान पर पटाखे बेचने की अनुमति नहीं होगी।