फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: किरची में संदिग्धों की तलाश में दूसरे दिन भी जारी रहा तलाशी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। किरची में संदिग्धों की तलाश में दूसरे दिन भी सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी रहा। हालांकि कोई संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन

बता दें, पंचायत किरची वार्ड नंबर 5 में पड़ते नाले के पास घर में बुधवार रात 8 बजे के करीब 4 संदिग्ध घुस गए थे। जहां से वह लोग नगदी व रोटी के साथ साथ गर्म कपड़े सहित दो जोड़े जूते लेकर फरार हो गए थे। इसके बाद सुरक्षाबलों द्वारा क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चलाया गया था। जोकि दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा।
सर्च आपरेशन में सेना, पुलिस, एसओजी सहित अन्य सुरक्षाबलों द्वारा फरार हुए चारों संदिग्धों की धरपकड़ के लिए किरची से लगते आसपास के क्षेत्रों में भी तलाशी अभियान चलाया गया। शाम तक सुरक्षा बलों को संदिग्धों का कोई सुराग नहीं मिला। हालांकि सुरक्षाबलों की ओर से घने जंगल को चारों ओर से घेर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक पिछले डेढ़ साल से बसंतगढ़ के साथ लगते आसपास के क्षेत्रों में आतंकी गतिविधियां बढ़ी हैं। इतना ही नहीं 15 दिन पहले भी इस क्षेत्र में संदिग्धों की गतिविधियां देखी गई थीं। इतना ही नहीं क्षेत्र में बना नाला आतंकियों के लिए आने जाने का रास्ता है। इस नाले में कुछ ऐसी जगहें भी हैं जहां पर इतना घना जंगल है कि उसमें अगर कोई छिप कर भी बैठ जाए तो किसी को पता नहीं चल सकता है। इतना ही नहीं दिन में भी कोई आ जा नहीं सकता है। हालांकि अब सुरक्षाबलों की ओर से पूरे नाले को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें