फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सफाई न रखने पर दुकानदारों को किया 1400 रुपये जुर्माना

विज्ञापन
मुख्य बाजार में एक दुख पर समान की जांच करती प्रशासनिक टीम। - फोटो : ramnagar news
विज्ञापन
रामनगर। दीपावली और भैया दूज के मद्देनजर रामनगर प्रशासन ने शुक्रवार को रामनगर के मुख्य बाजार का औचक दौरा किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच की। इस दौरान साफ-सफाई न रखने और खाने-पीने की चीजों की एक्सपाॅयरी डेट खत्म होने पर कई दुकानदारों को जुर्माना भी किया गया। कुल 1400 रुपये जुर्माने के रूप में वसूल किए गए। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दो दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल भी भरे।
विज्ञापन

तहसीलदार सतीश शर्मा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में नगर पालिका के इंचार्ज ईओ अभिलव महाजन, टीएसओ नवनीत सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी परवेज चौधरी तथा पुलिस टीम भी मौजूद थी।
इस दौरान टीम ने कस्बे के मुख्य बाजार की सभी दुकानों में जाकर साफ सफाई की जांच की गई। इसके साथ ही टी-स्टाल, हलवाई, ढाबाें व अन्य दुकानों में घरेलू गैस रखने पर जुर्माना किया गया, साथ ही खाने पीने की चीजों की गुणवत्ता की भी जांच की। जिन दुकानदारों ने एक्सपायरी समान बेचने के लिए रखा था उन सभी दुकानदारों से जुर्माना वसूल किया गया। इस बीच खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दो दुकानों में खाने- पीने की चीजों के सैंपल भी लिए।
विज्ञापन

तहसीलदार द्वारा कस्बे के सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि सभी अपनी दुकानों में साफ-सफाई का खास ध्यान रखें और एक्सपायरी डेट वाली खाद्य पदार्थों को दुकानों पर न रखें, अन्यथा ठोस कार्रवाई होगी और भारी जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें