श्रीनगर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचई) के पूर्व मुख्य अभियंता और चार अन्य लोगों के खिलाफ सरकारी धन के दुरुपयोग से जुड़े एक मामले में शिकायत दर्ज की।
ईडी श्रीनगर ने अपने एक एक्स पोस्ट में बताया कि उसने विशेष अदालत (पीएमएलए), श्रीनगर के समक्ष तत्कालीन मुख्य अभियंता, सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी), कश्मीर, गुलाम मोहम्मद भट और चार अन्य लोगों के खिलाफ अभियोजन शिकायत दर्ज की है।
अन्य व्यक्तियों में राजनिश बल, मोहम्मद अमीन वानी, निसार अहमद भट और एम/एस बाबा एंटरप्राइजेज के साझेदार इमरान बाबा शामिल हैं। यह शिकायत पीएमएलए, 2002 के तहत सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में दर्ज की गई है। ईडी ने कहा कि अदालत ने आरोपियों को प्री-कॉग्निसेंस नोटिस जारी किया है। संवाद
दादरी में भूमि परीक्षण प्रयोगशाला में मिट्टी की जांच करते विशेषज्ञ। संवाद