मजालता। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (जीएचएसएस) मजालता में ''''बाढ़, दुर्घटनाएं, डेंगू बुखार और अन्य आपात स्थितियों में सीपीआर कैसे करें'''' विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण डॉ. नेहा शर्मा, डॉ. प्रदीप केसर, डॉ. अनिल पाधा और मदन गोपाल (बीएचडब्ल्यू) द्वारा दिया गया। उन्होंने गंभीर परिस्थितियों में विशेष रूप से बाढ़ या सड़क दुर्घटनाओं जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सीपीआर करने के लिए आसान तकनीकों का प्रदर्शन किया।