चोपड़ा आईटीबीपी सड़क के प्रस्थान बिंदु का जायजा लेती जिला उपायुक्त सलोनी राॅय।
- फोटो : udhampur news
उधमपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत चोपड़ा आईटीबीपी सड़क का स्थलीय निरीक्षण कर जिला उपायुक्त सलोनी राय ने प्रस्थान बिंदु पर पैचवर्क की प्रगति का आकलन किया।
इस दौरान उपायुक्त ने पीएमजीएसवाई के कार्यकारी अभियंता को वाहनों की सुचारू आवाजाही के लिए पैचवर्क का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जेपीडीसीएल के कार्यकारी अभियंता को बिजली के खंभों को तुरंत स्थानांतरित करने के निर्देश दिए, जबकि जल शक्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता को जल आपूर्ति पाइपों को बिना किसी देरी के स्थानांतरित करने को कहा। उपायुक्त ने क्षेत्र में सड़क संपर्क में सुधार और सुगम परिवहन के लिए सभी संबंधित कार्यों को समय पर काम पूरा करने पर ज़ोर दिया।