चिनैनी। कस्बे के श्मशान घाट की ओर जाने वाले मार्ग की हालत काफी खस्ता हो चुकी है। मार्ग पर पड़ी टाइलें उखड़ गई हैं। इससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ता है।
स्थानीय निवासी सुभाष कुमार, मदन लाल, ज्ञान चंद ने बताया कि श्मशान घाट मार्ग की हालत काफी खस्ता हो गई है। इस मार्ग पर टाइलें लगाई गई थीं, लेकिन सारी टाइलें उखड़ गई हैं जिससे आने जाने वाले राहगीर कई बार गिरकर घायल भी हो जाते हैं।
उन्होंने कहा कि इस मार्ग से गांव ऐला, खरूबा आने जाने वाले लोग भी गुजरते हैं जबकि श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के दौरान जो लोग जाते हैं तो उन्हें भी उक्त मार्ग से गुजरने के दौरान हादसे का डर रहता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।