फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्टील ब्रिज से गिरने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। छात्रू में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक दर्दनाक हादसा पेश आया। एसजीआईएच कंपनी का मजदूर शाकिर हुसैन निवासी डोडा स्टील ब्रिज का निर्माण कार्य करते हुए लगभग 50 फुट ऊपर से गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाकिर हुसैन बिना किसी सेफ़्टी बेल्ट या अन्य सुरक्षा उपकरणों के काम कर रहा था। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में कंपनी की लापरवाही को लेकर गहरा आक्रोश देखा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें