फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कमरवारी में कुल्हाड़ी से हमला करने के आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
गिरफ्तार किए आरोपी - फोटो : shrinagar news
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर पुलिस ने कुल्हाड़ी से हमला करने के मामले में शहर के विभिन्न हिस्सों में रातभर चली छापेमारी के दौरान मामले में शामिल सभी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 14 अक्तूबर की रात हारून बेकरी के पास नोमान याकूब खांडे पर अज्ञात हमलावरों ने कुल्हाड़ी से हमला किया था। शिकायत मिलने पर, पुलिस स्टेशन परिमपोरा में एफआईआर दर्ज की गई। तुरंत एक गहन जांच शुरू की गई, जिसमें संदिग्ध क्षेत्रों को घेरना, सीसीटीवी फुटेज एकत्र करना और घटना से जुड़े वाहनों के विवरण की जांच शामिल थी।
विज्ञापन

जांच में आरोपियों की पहचान साहिल याकूब ग्रुस्तू निवासी बोटमैन कॉलोनी, फारूक उर्फ फरहान अहमद डार निवासी बोटमैन कॉलोनी, बिलाल अहमद गुरू निवासी बोटमैन कॉलोनी, बेमिना के रूप में हुई है। तीनों को रात भर की छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें