फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बैडमिंटन में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जीते स्वर्ण पदक

विज्ञापन
श्रीनगर में बैडमिंटन टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ी। - फोटो : shrinagar
विज्ञापन
श्रीनगर। शेर ए कश्मीर इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रविवार को सब जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट खेला गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से तकशरीन कौर की स्मृति में आयोजित इस प्रतियोगिता में सिख समुदाय के 8 से 17 साल के बच्चों ने खूब दम दिखाया और पदक जीते।
विज्ञापन

रविवार को हुए फाइनल मुकाबलों में अंडर-10 बालक में रंजीत सिंह, बालिका में गुरलीन कौर, अंडर-14 बालक में गुरमहर सिंह, बालिका में तवलीन कौर, अंडर-17 बालक में हरगुनदीप सिंह, बालिका वर्ग में गुरजोत कौर ने स्वर्ण पदक जीता। विजेता, उपविजेता और तीसरे नंबर के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एसएसपी यातायात रविंदर पाल सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी चरनजीत सिंह खालसा, बडगाम गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के गुरजीत सिंह, श्रीनगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जयपाल सिंह, डिप्टी एडवोकेट जनरल बिक्रमदीप सिंह, कोच मोहम्मद वसीम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें