फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डीसी कुपवाड़ा ने करनाह के सीमावर्ती गांवों का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपवाड़ा। कुपवाड़ा के डीसी श्रीकांत बालासाहेब सुसे ने रविवार को करनाह उप मंडल के सीमावर्ती गांवों का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नियंत्रण रेखा पर जीरो लाइन के पास स्थित ताड़ गांव के लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने अपनी विकास संबंधी चिंताओं और दिन-प्रतिदिन की चुनौतियों पर प्रकाश डाला। ड्रीसी ने उन्हें आश्वासन दिया कि प्रशासन बुनियादी ढांचे की कमियों को दूर करने, कनेक्टिविटी संबंधी समस्याओं का समाधान करने और इन दूरदराज के गांवों में बुनियादी सुविधाओं में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने दोहराया कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत दूर-दराज और सीमावर्ती क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। टीटवाल खेल मैदान में डीसी ने उत्साही युवाओं और खिलाड़ियों से बातचीत की। टीटवाल स्थित आर्मी गुडविल स्कूल का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कंडी मदरसा भवन का निरीक्षण किया, जो शनिवार की रात आग लगने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। उन्होंने मदरसा प्रबंधन के प्रति एकजुटता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें