श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एसकेआईसीसी में एचडीएफसी बैंक के वार्षिक समारोह को संबोधित करते हुए संस्थान के विकास, लचीलेपन और जम्मू-कश्मीर के प्रति दीर्घकालिक प्रतिबद्धता की सराहना की। पर्यटन विरासत पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने सदियों पहले लाल किले की दीवारों पर कश्मीर को ‘धरती पर स्वर्ग’ के रूप में अंकित ऐतिहासिक वर्णन को याद किया।
आगंतुकों से श्रीनगर से आगे भी घूमने का आग्रह करते हुए आश्वस्त किया कि उनके अनुभव उन्हें परिवार और दोस्तों के साथ वापस आने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। हमारी सफलता आपको एक बार यहां लाकर नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करके मापी जाएगी कि आप फिर से यहां आएं। बार-बार आना ही हमारे पर्यटन प्रयासों का सही पैमाना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एचडीएफसी बैंक जम्मू-कश्मीर की आर्थिक प्रगति में एक महत्वपूर्ण भागीदार बन गया है। शहरी और दूरदराज के इलाकों में 124 शाखाओं और एटीएम के व्यापक नेटवर्क के साथ बैंक ने जमा ऋण, प्राथमिकता क्षेत्र के वित्तपोषण और ग्राहक-संचालित पहलों तक अपनी सेवाओं का विस्तार किया है। जो जम्मू-कश्मीर के लोगों के प्रति इसकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उन्होंने अपने वार्षिक समारोह के लिए जम्मू-कश्मीर को चुनने के लिए एचडीएफसी बैंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बैंकिंग क्षेत्र के साथ जम्मू-कश्मीर की बढ़ती साझेदारी को और मज़बूत करते हैं। इस दौरान सीएम के सलाहकार नासिर असलम वानी, विधायक फारूक अहमद शाह और तनवीर सादिक समेत बैंक के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
-