कुपवाड़ा। कुपवाड़ा के उपायुक्त श्रीकांत बाला साहेब सुसे ने शनिवार को जमाबंदी और मसावी के डिजिटलीकरण की प्रगति का आकलन करने के लिए कुपवाड़ा और द्रुगमुल्ला तहसील स्थित भूमि अभिलेख डिजिटलीकरण केंद्रों का मुआयना किया।
इस दौरान उन्होंने राजस्व कर्मचारियों से बातचीत करते हुए डिजिटलीकरण प्रक्रिया में गुणवत्ता बनाए रखने के महत्व पर ज़ोर दिया। हायर सेकेंडरी स्कूल द्रुगमुल्ला में स्थापित डिजिटलीकरण केंद्र में छात्रों से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने ईद ए मिलाद के संबंध में संबंधित विभागों द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के लिए द्रुगमुल्ला स्थित ज़ियारत ज़ेटी शाह वाली का दौरा किया।